परिवार के अनुसार, सुभद्रा की शादी 11 मार्च 2024 को इमलिया स्टेट गांव के अभिषेक कोरी से हुई थी और उसकी एक साल की बेटी भी है। पहले से ही मानसिक तनाव में चल रही सुभद्रा हाल के दिनों में ज्यादा गुमसुम रहने लगी थी और किसी से बातचीत भी कम कर दी थी।
घटना के दिन उसका पति बच्ची को लेकर इलाज के लिए बाहर गया हुआ था और घर पर वह अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे में पंखे के पाइप से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। जब परिवार की सदस्य घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। खिड़की से देखने पर उसका शव लटका हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद पूरे घर में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार हुई मौतों और मानसिक तनाव को इस दर्दनाक घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
