ज्योतिषीय दृष्टि से शुक्र का यह गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और बुध-शुक्र के बीच मित्रता का संबंध है। ऐसे में यह परिवर्तन कई राशियों के लिए प्रेम, वैवाहिक जीवन, आर्थिक स्थिति और सुख-सुविधाओं के लिहाज से शुभ संकेत लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कि शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश का असर सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा।
मेष
शुक्र का गोचर मेष राशि के तीसरे भाव में होगा। मित्रों और भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। करियर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं।
वृषभ
वृषभ राशि के दूसरे भाव में शुक्र का प्रवेश धन और समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। बचत में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है।
मिथुन
शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर प्रभावित होंगे। मानसिक संतोष मिलेगा। वाहन, संपत्ति या संतान सुख के योग बन रहे हैं। विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
कर्क
कर्क राशि के द्वादश भाव में शुक्र का प्रवेश खर्च बढ़ा सकता है। मानसिक तनाव और असहजता महसूस हो सकती है। कुछ मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आमदनी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन और शिक्षा के लिहाज से भी समय अनुकूल रहेगा।
कन्या
कन्या राशि के दशम भाव में शुक्र का प्रवेश करियर में सफलता और नई उपलब्धियां दिला सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को पद और प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं।
तुला
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्यवृद्धि और अचानक धन लाभ का संकेत दे रहा है। लंबे समय से रुका पैसा वापस मिल सकता है। परिवार और रिश्तों में सहयोग बढ़ेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के अष्टम भाव में शुक्र का गोचर आकस्मिक लाभ दे सकता है। निवेश से फायदा होने की संभावना है। हालांकि प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
धनु
धनु राशि वालों के सप्तम भाव में शुक्र का प्रवेश वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ाएगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी रहेगी।
मकर
मकर राशि वालों को स्वास्थ्य और खर्च दोनों मामलों में सावधानी रखनी होगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। हालांकि शिक्षा और करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ
कुंभ राशि के पंचम भाव में शुक्र का गोचर प्रेम संबंधों को मजबूत करेगा। बुद्धिमत्ता और समझने की क्षमता बढ़ेगी। धन लाभ और संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा मिलने के योग हैं। आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ सकती है।
मीन
मीन राशि के चौथे भाव में शुक्र का प्रवेश पारिवारिक मामलों में कुछ तनाव पैदा कर सकता है। छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने के संकेत हैं।
