झांसी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशानुसार गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.मुकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई तथा उन्हें इस वैक्सीन के महत्व और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता श्रीवास्तव ने छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि यह वैक्सीन भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर डॉ. विवेक तिवारी ने एचपीवी वैक्सीन के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह वैक्सीन विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में सहायक है। कार्यक्रम में यू एन डी पी से जुड़े शिवेंद्र सिंह ने वैक्सीनेशन से संबंधित पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नेहा मिश्रा द्वारा किया गया, जबकि अंत में डॉ. अचला पांडेय ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित- श्रीमती गुंजा चतुर्वेदी, भूपेंद्र मिश्रा,श्रीमती कविता (ANM), श्रीमती सुधा वशी (स्टाफ नर्स), श्रीमतीदीप्ति तिवारी, श्रीमती सुनीता कुमारी, प्रियंका राय, भावना शर्मा साथ ही साथ कार्यक्रम में हनी, हिमांशी, दीक्षा अहिरवार, कुमकुम, महक चौबे,नैन्सी, पल्लवी अहिरवार, पूनम रजक, प्रिंसी, प्रिया, तान्या, शिवानी झां, राधिका धर्मेन्द्र, रक्षा गोस्वामी आदि छात्राएँ उपस्थित रहीं।
