हैदराबाद में शुरू हुई एनयूजेआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठकें
तेलंगाना श्रम विभाग मंत्री गड्डम विवेक वेंकटस्वामी रहे मुख्य अतिथि, 26 राज्यों से पहुंचे मीडिया प्रतिनिधि
हैदराबाद। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठकों का आयोजन तेलंगाना स्टेट जर्नलिस्ट यूनियन (टीएसजेयू) के तत्वावधान में हैदराबाद में भव्य रूप से शुरू हुआ। गुरुवार को शहर के चिक्कडपल्ली स्थित होटल श्री वेदा प्रीमियम में आयोजित इन बैठकों में तेलंगाना राज्य के श्रम एवं खान विभाग के मंत्री डॉ. गड्डम विवेक वेंकटस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मंत्री विवेक ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा में मीडिया “चौथा स्तंभ” के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देशभर के पत्रकार कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं और इन समस्याओं पर चर्चा के लिए इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की बैठक का आयोजन एक शुभ संकेत है।

उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए मीडिया प्रतिनिधि पत्रकारों की समस्याओं पर दो दिनों तक विस्तृत चर्चा करेंगे। इस बैठक में आमंत्रित किए जाने पर मंत्री ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
मंत्री ने कहा कि योग्य पत्रकारों को जल्द ही तेलंगाना सरकार की ओर से एक्रिडिटेशन कार्ड जारी किए जाएंगे। साथ ही भविष्य में पत्रकारों के लिए और अधिक कल्याणकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं और उनके कल्याण के लिए कांग्रेस सरकार विशेष कदम उठा रही है।
इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष हनुमान्ला झांसी रेड्डी, एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव त्रियुग नारायण,राजीव शुक्ला पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मलिक, राष्ट्रीय महिला विंगेनयूजेआई श्रीमती आभा निगम विचित्राशर्मा एयूजेआई स्कूल की कोषाध्यक्ष,टीएसजेयू के राज्य अध्यक्ष एवं महासचिव पुरुषोत्तम नारगौनी और तोकला अनिल कुमार, स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के चेयरमैन नागेश्वर राव, एनयूजे (आई) के सचिव मेरुगु चंद्रमोहन, राजू पटेल, अरुण कुमार, उत्तर प्रदेश से अनिल शर्मा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारु बल्देव शर्मा झार खंड, हरियाणा के प्रदेश महासचिव इंद्रेश दीपक चंडीगढ़,,पावुशेट्टी श्रीनिवास, कंदिकोंडा मोहन, चिर्रगोनी उदय दीर, उप्पलांची नरेंद्र, पोचमपल्ली रजिता, नागराजु, श्रीनाथ, अवुनुरी संपत, गट्टू महेश गौड़ सहित 16 प्रदेशों केपदाधिकारियो ने अपने। अपने प्रदेशों की संघटनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महासचिव त्रियुगी नारायण तिवारी ने किया जब कि अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की
