झांसी। बुन्देलखण्ड कॉलेज, झांसी के एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर (राजनीति विज्ञान) के छात्र अमित कुमार गुर्जर ने SSC CGL परीक्षा में सफलता हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उनका चयन भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में ऑफिस सुपरिन्टेन्डेन्ट (कार्यालय अधीक्षक) पद पर हुआ है। अमित, संजय कुमार गुर्जर के पुत्र हैं और मूल रूप से मथुरा जिले के जटवारी शेरगढ़ गांव के निवासी हैं, जबकि वर्तमान में झांसी के हंसारी क्षेत्र में रह रहे हैं।
अमित की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्राचार्य प्रो. एस.के. राय ने उन्हें सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रो. एल.सी. साहू, प्रो. नूतन अग्रवाल, प्रो. मंजरी दमेले, प्रो. नवेन्द्र सिंह, प्रो. नीलम सिंह, डॉ. शिवप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. रोबिन सिंह सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
