झांसी। इस वर्ष भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज, झांसी ने आयोजन को एक नए और प्रेरणादायक स्वरूप में प्रस्तुत किया। पारंपरिक पूजा-अर्चना से आगे बढ़ते हुए कार्यक्रम में नई पीढ़ी को मंच प्रदान किया गया, जहां संस्कृति, संस्कार और संस्कृत का अद्भुत संगम देखने को मिला।
‘बाल वेद वाणी एवं संस्कृत गौरव एवं ब्राह्मण शिरोमणि अलंकरण कार्यक्रम’ के अंतर्गत बच्चों ने शुद्ध उच्चारण, आत्मविश्वास और भावपूर्ण शैली में वेद मंत्र, श्लोक एवं स्तोत्रों का पाठ किया। उनकी प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया और कई बार तालियों की गूंज से वातावरण भर उठा।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा से जोडऩा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोडऩे का सशक्त माध्यम बन सकते हैं। इस अवसर पर महानगर धर्माचार्य आचार्य पंडित हरिओम पाठक, बुंदेलखंड ब्राह्मण विद्वत परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आचार्य बृजकिशोर हरभजन भार्गव एवं आचार्य वसंत विष्णु गौलवलकर ने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को ‘वेदों की ध्वनि और संस्कारों की ज्योति’ का सजीव रूप बताया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विप्र बंधुओं को ‘ब्राह्मण शिरोमणि अलंकरण’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, आशुतोष द्विवेदी, अभिषेक भार्गव, पंकज भार्गव, दुष्यंत चतुर्वेदी, देवेंद्र दुबे, विधा प्रकाश दुबे, अमित चिरवारिया, विवेक दत्त स्वामी, मैथिलीशरण मुदगिल, मुकेश मिश्रा, आचार्य राजीव पाठक, अभिषेक सोनकिया, गोकुल दुबे, सियाराम शरण चतुर्वेदी, इंजीनियर वेद भार्गव, सपना शुक्ला, निधि भार्गव, सतेंद्र कुमार तिवारी सहित अनेक लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सहसंयोजक देवेंद्र दुबे एवं मुकेश मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी ने किया।
भगवान परशुराम का जीवन हमें सत्य, शौर्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है : अरविंद वशिष्ठ
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्री परशुराम भगवान का जन्मोत्सव स्टेशन पर रनिंग कर्मचारियों द्वारा महोत्सव के रूप में मनाया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पं, अरविंद वशिष्ठ सदस्य इंडो जर्मन टूर रूम सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम मध्यम मंत्रालय,भारत सरकार ने भगवान परशुराम का आरती पूजन कर शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि अरविंद बशिष्ठ ने कहा कि भगवान परशुराम धर्म, साहस और न्याय के प्रतीक हैं, जिन्होंने अधर्म के विरुद्ध सदैव डटकर संघर्ष किया।उनका जीवन हमें सत्य, शौर्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उक्त अवसर पर समस्त रनिंग कर्मचारियों हेतु शरबत एवं प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें सभी रनिंग साथियों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। जिसमें प्रमुख रूप से राहुल पचौरी , विवेक तिवारी, अनमोल दुबे, के एस शुक्ला, गब्बर दीक्षित, संजीव गौतम,दीपक श्रीधर,अमित नायक,नीरज मुदगिल, राहुल पाल्या, ज्योतिर्मय तिवारी,रामदत्त तिवारी, शंकर बाजपेई, आदि विप्रबंधु उपस्थित रहे।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के 34वें वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के 34वें वार्षिकोत्सव पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह महासमिति एवं युवा ब्राह्मण महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। त्रिपाठी सदन गोलाकुंआ से अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी के संयोजन में निकली इस शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीमती पुष्पा त्रिपाठी, पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास, डॉ. राकेश त्रिपाठी एवं इंजीनियर रविकांत दुबे द्वारा स्वरूपों का तिलक कर किया गया, जबकि सदर विधायक रवि शर्मा ने आरती कर यात्रा को रवाना किया।
शोभायात्रा में आगे नृत्य करते घोड़े, ढोल-नगाड़ों की ध्वनि और आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। रथों पर संस्थापक शिक्षाविद् कीर्तिशेष पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी का चित्र, भगवान गणेश, नारद जी, भगवान शंकर व नंदी, रामदरबार, ब्रह्मा जी, विष्णु जी एवं भगवान परशुराम के सजीव स्वरूपों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यात्रा गोलाकुंआ से प्रारंभ होकर गंदीगर टपरा, बिसाती बाजार, मालिनों का चौराहा, मानिक चौक, सिंधी गांधी रोड, बड़ा बाजार, बड़ा गांव गेट रोड एवं गुदरी चौराहा होते हुए पुन: अपने स्थान पर समाप्त हुई।
इस दौरान डॉ. संजय त्रिपाठी, प्रेम शर्मा, पंडित हरिओम पाठक, पियूष रावत, कमलेश मिश्रा, बन्टी दुबे, अधिवक्ता पंकज पाराशर, संजीव त्रिपाठी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, सुरेंद्र तिवारी, राजीव पाठक, दीपक त्रिपाठी, ऋषभ त्रिपाठी, महेश समाधिया, कालीचरन महाराज, हरिशंकर चतुर्वेदी सहित अनेक लोग जयकारे लगाते हुए शामिल रहे। समापन पर समाजसेवी अरविन्द वशिष्ठ एवं श्रीमती संध्या त्रिपाठी ने महाआरती की। अंत में मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
अक्षय तृतीया पर परशुराम मंदिर में महाअभिषेक
ग्वालियर रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में स्थापित भगवान श्री परशुराम मंदिर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 20 अप्रैल को विशेष धार्मिक आयोजन किया जाएगा। प्रात: 11:30 बजे भगवान परशुराम जी का महाअभिषेक, पोशाक अर्पण एवं भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद महाआरती आयोजित होगी और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक भक्तों से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
अक्षय तृतीया पर कुशवाहा समाज का आदर्श विवाह समारोह
कुशवाहा समाज का 23वां आदर्श विवाह कार्यक्रम अक्षय तृतीया के अवसर पर सोमवार 20 अप्रैल को सत्यम गार्डन, ग्वालियर रोड पर आयोजित होगा। कार्यक्रम प्रात: 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें तीन जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा।समारोह में वर-वधु का जयमाला कार्यक्रम मंच पर होगा। साथ ही नवदंपतियों को बर्तन, जेवर, कपड़े, पलंग व कूलर सहित आवश्यक गृहस्थी सामग्री प्रदान की जाएगी।आयोजकों ने अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की है तथा समाज के लोगों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
