झांसी। शनिवार 18 अप्रैल को लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से भगवान परशुराम की शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, इसके पूर्व उपस्थित अतिथियों राजीव सिंह पारीछा बबीना विधायक, रवि शर्मा सदर विधायक, बिहारी लाल आर्य महापौर, रामनरेश तिवारी पूर्व स्वतंत्र निर्देशक पावरग्रिड/भारतीय राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात भगवान परशुराम के चालीसा का विमोचन हुआ।

चालीसा का विमोचन मनीष तिवारी, अध्यक्ष आलोक शांडिल्य, कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, कोषाध्यक्ष दिलीप, परशुराम, अरविंद वशिष्ठ, चंद्र प्रकाश मिश्रा, सुधांशु त्रिपाठी, राहुल रिछारिया, आशीष उपाध्याय, संजीव श्रृंगीऋषि के कर कमलो द्वारा संपन्न हुआ।


इसके पश्चात भगवान श्री परशुराम जी की यात्रा का शुभारंभ किया गया, यात्रा में बग्गी पर सवार होकर भगवान श्री परशुराम, चाणक्य भगवान, वामन देव और सुदामा जी के स्वरूप के साथ ही क्रांतिकारी मंगल पांडे, महारानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, वीर सावरकर, चंद्रशेखर आजाद, बाल गंगाधर तिलक, राजगुरु आदि के स्वरूप घोड़े पर सवार होकर चल रहे थे। महिलाएं पताका लिए पगड़ी पहनकर हजारों की संख्या में शोभायात्रा के साथचल रही थी। 101 ब्राह्मण स्वस्तिवाचन करते हुए साथ ही 101 ब्राह्मण शंख बजाते हुए चल रहे थे।

डीजे व बैंड बाजा के साथ में हजारों की संख्या में विप्र बंधु चल रहे थे यात्रा खंडेराव गेट पंचकुइयन कोतवाली गांधी घर का टपरा बिसाती बाजार मालिनो का तिराहा गांधी रोड सुभासगंज रानी महल सिंधी तिराहा कोतवाली होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची जहां पर सभी ने आगामी समय में समाज को सशक्त करने और समाज जो सनातन संस्कृति का आईना है किस तरह से हिंदू समाज सुरक्षित किया जाए देश सुरक्षित किया जाए इस पर चिंतन किया फिर सभी ने भोज किया।

इस अवसर पर भगवान परशुराम सेवा संस्थान की आयोजन समिति में केके दुबे, वीरेंद्र पटेरिया, रविकांत मिश्रा, अखिलेश शर्मा, दिलीप तिवारी, रामनारायण शर्मा, रामनारायण उपाध्याय, आर के सहरिया, अमित अवस्थी, ज्ञानेंद्र अवस्थी, नीता अवस्थी, प्रगति शर्मा, रेखा वैद्य, सविता पचौरी, मंजू शर्मा, अंजू शर्मा, इंदिरा चतुर्वेदी, आलोक चतुर्वेदी, दीपक व्यास, राजीव बबेले, पीएन गोस्वामी, गोकुल दुबे, अर्पित शर्मा सहित हजारों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। जगह-जगह हिंदू समाज के विभिन्न संगठनों एवं तमाम राजनीतिक दलों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया। संचालन संयोजक अंचल अर्जरिया एवं सुशील भार्गव एवं आभार गुड्डू शर्मा और रविकांत मिश्रा ने व्यक्त किया।
