झांसी। भारत के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी ने जिले के 838 बूथों पर मनाई गई। बूथ संख्या 84 पर सदर विधायक रवि शर्मा द्वारा बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी राजनैतिक एवं सामाजिक संगठन बाबा साहेब के जन्मदिवस को अपने अपने ढंग मनाते है, परन्तु भाजपा एक ऐसा राजनैतिक दल है जो आज उत्तर प्रदेश मे 177516 स्थानो पर एक साथ बाबा साहेब की जयन्ती मना रही है। यह एक अपने आप में रिकार्ड भी है।
भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने बाबा साहेब को सम्मान दिलाने कार्य किया है चाहे वो भारतरत्न हो या पंचतीर्थ हो या स्मारक हो या विश्व विद्यालय हो। मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को सशक्त कर रही हैं। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा द्वारा बूथ संख्या 75 पर बाबा साहेब के जयंती पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता को हर बस्ती, हर गांव तक पहुंचकर ‘सेवा कार्य’ करना है।
हमें केवल मंचों से भाषण नहीं देना है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और सुलझाना है। मोदी सरकार ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पांच मुख्य स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन्हें वो सम्मान दिया। इसके साथ ही कचहरी चौराहा पर रमा निरंजन एमएलसी, महापौर बिहारी लाल आर्य, पवन गौतम जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि द्वारा विभिन्न बूथों पर डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना और सामाजिक समरसता ही हमारा लक्ष्य है हम एक ऐसे भारत का निर्माण कर रहे हैं जहां अवसर की समानता हो और कोई भी पीछे न छूटे।
जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने बूथ संख्या 35 पर बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर बताया यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उनके ‘अंत्योदय’ के संकल्प को दोहराने का महापर्व है एवं संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक कपिल बिरसेनिया, विकास कुशवाहा, विनोद नायक, अरविंद राजपूत, रानू देवलिया, रवि राजपूत, मनु सिंह,सुमन पुरोहित, श्रीमती कविता शर्मा, मनमोहन गेड़ा ,अमित जादौन, प्रियांशु डे, मोहित पोरवाल, शैलेंद्र परमार, नंदकिशोर भीलवारे ,विशाल दीक्षित, विनीत खटीक, राज ठाकुर, अवतार खटीक, प्रदीप खटीक, धर्म करोसिया ,संदीप करोसिया, देवेंद्र श्रीवास, हेमंत वर्मा, रोहित गोठनकर, गोविन्द दास, अंकित साहू, चेतन ओझा, रंजीत साहू, कमलेश परिहार आदि उपस्थित रहे।
